राज्य की मुरझाई नर्सरीयों को पुनर्जीवित करने की तैयारी है इसके लिए उघान विभाग ने योजना बनाने के साथ नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए है इन नर्सरीयों में स्थानीय मांग के अनुसार यूरोपियन सब्जी के बीज व पौध उत्पादन इकाइयां भी स्थापित की जाएंगी

प्रदेश में उद्यान विभाग की 92 नर्सरी है इसमें कई का पूरी तरह उपयोग नहीं हो पा रहा है ऐसे में विभाग ने इन्हे पुनर्जीवित करने की योजना बनाई है जिससे किसानो को बेहतर गुणवत्ता की पौध उपलब्ध कराई जा सकें प्रत्येक नर्सरी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है जो पुनर्जीवन की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करेंगे नोडल अधिकारी स्थानीय फसल उत्पादन चक्र ओर विभाग की मिशन मोड योजनाओं को ध्यान में रखते हुए वार्षिक मांग का आकलन करेंगे

By mh7news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!