दिनांक 18 अप्रैल :


हरिद्वार के कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में SSP नवनीत सिंह के निर्देशन में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की 5 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से ये वाहन बरामद हुए।

पुलिस के अनुसार, सुभाष नगर निवासी आनंद कुमार और सराय ज्वालापुर निवासी रानी की तहरीर पर मोटरसाइकिल चोरी के मुकदमे दर्ज किए गए थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने साक्ष्य जुटाए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

17 अप्रैल 2026 को पुलिस ने नहर पटरी स्थित रेगुलेटर पुल के पास से दो संदिग्धों को चोरी की बाइक के साथ दबोच लिया। पूछताछ के आधार पर आरोपियों की निशानदेही पर झाड़ियों से तीन और मोटरसाइकिल बरामद की गईं। आरोपियों की पहचान सोनू राठी पुत्र जय भगवान सिंह निवासी ग्राम खातला खटला जिला जींद हरियाणा, प्रवीण कश्यप पुत्र सतपाल कश्यप निवासी सुखी नदी इंदिरा विकास कॉलोनी खड़खड़ी जनपद हरिद्वार के रूप में हुए है।

बरामद 5 में से 2 बाइक ज्वालापुर थाने में दर्ज मामलों से संबंधित हैं, जबकि अन्य 3 के बारे में जानकारी अन्य जनपदों से जुटाई जा रही है। आरोपी नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

बरामदगी-
1-मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस (ज्वालापुर से संबंधित)
2-मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस (ज्वालापुर से संबंधित)
3-बजाज CT 100 चेसिस नंबर MD2B37AY7KRA80339
4- हीरो स्प्लेंडर रंग काला नीला इंजन नंबर-HA10EJDHK56046
5- हीरो स्प्लेंडर रंग नीला काला रजिस्ट्रेशन नंबर UK08M7097

ज्वालापुर पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनीष भंडारी, अपर अप निरीक्षक प्रताप शर्मा, हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह, कांस्टेबल आलोक नेगी, कांस्टेबल कपिल कुमार, कांस्टेबल मनोज डोभाल शामिल रहे।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!