4 महिला कर्मियों सहित 31 पुलिसकर्मी बने “मैन/वुमेन ऑफ द मंथ”, उत्कृष्ट कार्य पर मिली सराहना

हरिद्वार, 18 अप्रैल 2026 :
आज हरिद्वार पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में आयोजित “सैनिक सम्मेलन” में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए। जनपद के विभिन्न थानों और शाखाओं से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं, जिनका एसएसपी ने मौके पर ही समाधान कर दिया। वहीं, कुछ जटिल और लंबित मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए गए।

“सैनिक सम्मेलन” के दौरान कप्तान नवनीत सिंह भुल्लर ने साफ संदेश दिया कि पुलिसकर्मियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्राथमिकता है, जिससे वे बेहतर तरीके से अपनी ड्यूटी निभा सकें।

सम्मेलन के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। जटिल अपराधों के खुलासे, फील्ड में शानदार प्रदर्शन और आमजन के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले 31 जवानों को “पुलिस मैन/वुमेन ऑफ द मंथ” (मार्च 2026) के खिताब से नवाजा गया। इनमें 4 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल रहीं।

माह मार्च 2026 “पुलिस मैन/वुमेन ऑफ द मंथ” हेतु चयनित कार्मिकों की सूची की सूची इस प्रकार है :-
1-उ0नि0 हाकम सिंह तोमर (कोतवाली नगर)
2-उ0नि0 गम्भीर सिंह तोमर (थाना कनखल)
3-अ0उ0नि0 रविन्द्र गौड़ (थाना श्यामपुर)
4-हे0कां0कलम दास (कोतवाली ज्वालापुर)
5-कां0 जयपाल (थाना बहादराबाद)
6-कां0 महेन्द्र तोमर (कोतवाली रानीपुर)
7-का0 मनीष (थाना सिड़कुल)
8-म0कां0 स्वीटी (कोतवाली रुड़की)
9-म0कां0 मीनू (कोतवाली गंगनहर)
10-अ0उ0नि0 रामअवतार (थाना कलियर)
11-कां0 दौलतराम (थाना पथरी)
12-हे0का0 दिनेश चन्द (कोतवाली लक्सर)
13-हे0कां0गोविन्द सिंह (थाना खानपुर)
14-उ0नि0 अशोक सिरस्वाल (कोतवाली मंगलौर)
15-कां0 राहुल कुमार (थाना भगवानपुर)
16-कां0राजदीप (थाना झबरेड़ा)
17-कां0 धन्नादास (थाना बुग्गावाला)
18-म0का0कल्पना पाण्डे (पु० अधी० नगर कार्यालय)
19- हे0का0 मनमोहन भण्डारी (सीआईयू रुड़की)
20-कां0 विजेन्द्र तोमर (कार्यालय क्षेत्राधिकारी मंगलौर)
21-अ0उ0नि0 कालीशंकर पाण्डेय (पुलिस लाईन हरिद्वार)
22- हे0कां0प्रवीण कुमार (पुलिस लाईन हरिद्वार)
23-उ0नि0 इखलाक मलिक (40 पीएसी हरिद्वार)
24-का० चालक मुकेश चौहान (परिवहन शाखा)
25-फायरमैन मदन लाल (फायर स्टेशन मायापुर)
26-फायरमैन रविन्द्र सिंह (फायर स्टेशन रुड़की)
27-फायरमैन प्रदीप रावत (फायर स्टेशन लक्सर)
28-म0का0विमला (अभियोजन कार्यालय हरिद्वार)
29-कां0 सुनील कुमार (यातायात रुड़की)
30-का0 दीपक चमोली (यातायात हरिद्वार)
31-हे0कां0 मंयक सिंह रावतमाह (पुलिस दूरसंचार)

एसएसपी ने सभी सम्मानित कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि उनका समर्पण और मेहनत पूरे पुलिस विभाग के लिए प्रेरणा है। उन्होंने सभी जवानों से इसी जोश और जिम्मेदारी के साथ आगे भी काम करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!