हरिद्वार, 17 अप्रैल 2026 :
कल शुक्रवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान युवा कांग्रेस नेताओं ने जनगणना 2027 की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए। वार्ता के दौरान युवा कांग्रेस नेताओं ने जाति जनगणना को लेकर सरकार पर तीखे सवाल उठाये।
पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कैश खुराना, दिव्यांश अग्रवाल (प्रदेश महासचिव ) व विवेक भूषण उर्फ विक्की (वार्ड नंबर 15 विवेक विहार पार्षद) ने भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए इसे आम जनता की निजी ज़िन्दगी में हस्तक्षेप बताया।
नेताओं ने कहा कि जनगणना का उद्देश्य केवल यह जानना होना चाहिए कि किसी क्षेत्र में कितने लोग रहते हैं या एक घर में कितने सदस्य रहते है, लेकिन वर्तमान प्रक्रिया में ऐसे सवाल पूछे जा रहे हैं जो लोगों की निजी जिंदगी से जुड़े हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि – घर में स्नानघर है या नहीं, मकान की छत लकड़ी से बनी है या सीमेंट से ,खाना पकने के साधन (एलपीजी, सीएनजी या लकड़ी ) यहाँ तक की परिवार के भोजन और अनाज से जुड़े सवाल व अन्य व्यक्तिगत सुविधाओं से जुड़े सवाल भी शामिल किये जा रहे है। नेताओ ने कहा की ये सवाल जनगणना के उद्देश्य से भटकाते है ।
युवा कांग्रेस नेताओ ने सरकार द्वारा बनाये गए शौचालय को लेकर कहा की – सरकार शौचालय के नाम पर सिर्फ पैसे खाती है। उनके अनुसार तुलसी चौक पर बड़ी लागत (30 लाख ) के साथ बने शौचालय को बनाकर , हाल ही में तोड़ दिए गया है और अब वहाँ कुछ और निर्माण हो रहा है। नेताओ के अनुसार शौचालय बनाये गए थे , तो सुचारु होने चाहिए थे।
युवा कांग्रेस नेताओ ने इन सवालों को अनावश्यक बताते हुए कहा कि इससे आम लोगों की गोपनीयता (प्राइवेसी ) प्रभावित हो रही है। उन्होंने मांग की कि जनगणना को पारदर्शी और तय नियमों के अनुसार ही कराया जाए। साथ ही साथ नेताओ ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा की इसके पीछे राजनितिक उदेश्ये हो सकता है।
नेताओं ने हरिद्वार की जनता से अपील की कि वे जागरूक रहे और अपनी आवाज उठाये। ऐसे अधिकारियों को अनावश्यक जानकारी न दें और केवल जरूरी तथ्यों तक ही सीमित रहें। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस तरह की प्रक्रिया जारी रही तो इसका विरोध किया जाएगा। और इस मुद्दे को विधानसभा तक उठाया जायेगा , ताकि जनगणना प्रक्रिया को पारदर्शी व सीमित दायरे में रखा जा सके।