थाना पथरी | हरिद्वार
हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत थाना पथरी पुलिस ने कुख्यात गैंग लीडर भूरा उर्फ बबलू सहित तीन गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, 16 अप्रैल 2026 को पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान रोह नदी पुल के पास तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया। पुलिस को देख तीनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें मौके पर ही दबोच लिया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि तीनों आरोपी एक आपराधिक गैंग से जुड़े हैं। गिरफ्तार गैंग लीडर भूरा उर्फ बबलू पहले भी वर्ष 2025 में पुलिस मुठभेड़ के बाद जेल जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपीयो की पहचान भूरा उर्फ बबलू (गैंग लीडर), इकलाख पुत्र निसार,राशिद पुत्र नाजिर सभी निवासी इब्राहिमपुर, पथरी से है

थाना पथरी पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक उपेन्द्र सिंह,उपनिरीक्षक बबलू चौहान, कांस्टेबल सुशील कुमार, कांस्टेबल ब्रह्मदत्त जोशी, कांस्टेबल अजीत तोमर शामिल रहे।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर “गैंगस्टर अधिनियम” के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!