हरिद्वार, आज शुक्रवार, दिनांक 17 अप्रैल 2026:
धार्मिक आस्था के सबसे बड़े आयोजन चारधाम यात्रा का जनपद हरिद्वार से जोरदार आगाज हो गया है। मध्य प्रदेश के शहडोल से पहुंचे तीर्थ यात्रियों ने ऋषिकुल मैदान स्थित ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन सेंटर में सबसे पहला पंजीकरण कर यात्रा की औपचारिक शुरुआत की।

आज प्रातःकाली ऋषिकुल मैदान में बनाए गए ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र का शुभारंभ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर उन्हें और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

“अतिथि देवो भव” की परंपरा के तहत श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं और टीका-चंदन से भव्य स्वागत किया गया, जिससे यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

जिला प्रशासन ने पंजीकरण केंद्र पर सुरक्षा, सुविधा और व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखा है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पर्याप्त स्टाफ और संसाधन तैनात किए गए हैं।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान नियमों का पालन करें और देवभूमि उत्तराखंड की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग दें। हरिद्वार पुलिस और प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा का भरोसा दिलाया है।

पंजीकरण करने वाले यात्रियों से मीडिया बातचीत के दौरान वह शासन-प्रशासन द्वारा किये गए प्रबंध से बहुत खुश नजर आये तथा अपनी यात्रा को लेकर उत्साहित दिखे। यात्रियों ने उत्तराखंड के सीम धामी सरकार व डीएम और एसएसपी सहित शासन-प्रशासन टीम का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!