हरिद्वार, 11 अप्रैल (शनिवार) :
उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कालनेमी’ अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन बहुरूपी बाबाओं को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर के नेतृत्व में शनिवार को थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुल जटवाड़ा के आसपास तीन व्यक्ति बाबा के वेश में तंत्र-मंत्र और जादू-टोना जैसी गतिविधियों का प्रदर्शन कर रहे थे। वे स्थानीय लोगों और यात्रियों को आकर्षित कर भीड़ इकट्ठा कर रहे थे।

पुलिस ने बताया कि इन गतिविधियों के कारण मौके पर भीड़ बढ़ रही थी, जिससे लोगों के भड़कने और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए तीनों बहुरूपी बाबाओं को हिरासत में ले लिया।

कालनेमीयो की पहचान भिषा नाथ पुत्र रमेश नाथ निवासी घोसीपुरा अम्बुबाला थाना पथरी ,अर्जुन पुत्र कलमी नाथ निवासी पदार्था धनपुरा थाना पथरी ,सेठू पुत्र ओमप्रकाश निवासी पदार्था धनपुरा थाना पथरी के रूप में हुई है ।

पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल हिमेश चंद्र, कांस्टेबल अरुण कोटनाला रहे। आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 172 (2 ) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि ऐसे भ्रामक और अंधविश्वास फैलाने वाले लोगों से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!