नैनीताल के रामनगर क्षेत्र में अवैध एलपीजी रिफिलिंग और जमाखोरी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। इस मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है, जो घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण और रिफिलिंग कर रहे थे।
क्या हुआ पूरा मामला ?
रामनगर के खराड़ी क्षेत्र में 9 अप्रैल 2026 को पुलिस ने छापेमारी की। यह कार्रवाई नैनीताल पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत यह बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान – अमन उर्फ भल्ला (उम्र 26 वर्ष) व शहज़ाद उर्फ शैजी (उम्र 23 वर्ष) निवासी खताड़ी, रामनगर के रूप मे हुई। दोनों ही सगे भाई है।
बरामद सामान
34 छोटे-बड़े एलपीजी गैस सिलेंडर
अवैध रिफिलिंग उपकरण
तराजू और बाट
लगभग आधा ड्रम ज्वलनशील पदार्थ (डीजल)
किन धाराओं में कार्रवाई ?
आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने किया, जबकि पर्यवेक्षण में एसपी हल्द्वानी मनोज कात्याल और क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे के नेतृत्व में की गई। टीम में शामिल पुलिसकर्मियों ने सतर्कता और साहस का परिचय दिया।
एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने स्पष्ट किया कि – जनसुरक्षा से खिलवाड़ और एलपीजी की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध भंडारण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
बड़े सवाल जो अभी बाकी हैं :-
1. इतने अधिक घरेलू गैस सिलेंडर इनके पास कैसे पहुंचे?
2. क्या इसमें गैस एजेंसी या अन्य सप्लाई चैन के लोग भी शामिल हैं?
3. क्या यह एक बड़ा नेटवर्क है?
4. इन सभी पहलुओं की जांच अभी जारी है।
5. पुलिस की अपील
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत आपातकालीन नंबर 112 पर दें।