हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय झपटमार गिरोह का पर्दाफाश किया है। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशानुसार “ऑपरेशन प्रहार” के तहत हुई गठित पुलिस टीम ने इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो नाबालिगों को संरक्षण में लिया गया।
🔴 घटना कैसे हुई ?
3 अप्रैल की रात कैंचीधाम से यात्री छोड़कर लौट रहे युवक से रेलवे स्टेशन तिराहा के पास KTM बाइक सवार तीन युवकों ने मोबाइल छीन लिया। इससे पहले भी रोडवेज बस स्टैंड के पास ऐसी घटना सामने आई थी।
👮 पुलिस की त्वरित कार्रवाई:-
पीड़ित ने थाना बनभूलपुरा में FIR दर्ज करवाई जहां उत्तराखंड पुलिस ने CCTV फुटेज और पूछताछ के आधार पर कुछ ही घंटों में आरोपी को पकड़ लिया।
👤 गिरफ्तार आरोपी और बरामदगी :-
फैजान अली (उम्र 19 वर्ष), निवासी जवाहर नगर
बरामदगी;-
KTM बाइक (UK04 AR 6839)
6 मोबाइल फोन (Samsung, Redmi, Oppo, Poco, OnePlus, Motorola)
कुल कीमत: लगभग ₹2 लाख
🔎 कई वारदातों का किया खुलासा :-
पुलिस पूछताछ में कई ओर वारदातों का भी खुलासा सामने आया। यह गिरोह रोडवेज, रेलवे स्टेशन, अस्पताल, KMOU स्टेशन और राजपुरा क्षेत्र में लगातार मोबाइल झपटमारी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।
🏆 एसएसपी द्वारा पुलिस टीम सम्मानित :-
एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने पुलिस टीम को ₹1500 का पुरस्कार देकरउनका उत्साहवर्धन बढ़ाया।
📢 जनता से अपील :-
पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील करते हुए कहा की संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस को दें और आपात स्थिति में 112 पर संपर्क करें।