आज अगर देश में वक्फ बोर्ड है तो सनातन बोर्ड भी होना चाहिए सनातन बोर्ड बनेगा तो सनातन का उत्थान होगा गुरुकुल बनेंगे सनातनियों को रोजगार मिलेगा ये बातें प्रसिद्ध कथावाचक और आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने खास बातचीत में कहीं

उन्होंने कहा कि अभी चारधाम में गैर सनातनी प्रवेश पर रोक लगी है ये आदेश भारत के हर तीर्थ क्षेत्र में लागू होना चाहिए जब मक्का मदीना में हिन्दू नहीं जा सकता तो मथुरा, अयोद्धा या हर तीर्थ क्षेत्र में गैर हिन्दू के प्रवेश पर रोक क्यों नहीं लग सकती

आज कल हर तीर्थ क्षेत्रों में चोरी समेत कई घटनाएं हो रही हैं अपनी बहन-बेटियों की सुरक्षा की बात करना अधर्म नहीं हैं हम हिंदू-मुस्लिम की बात नहीं सिर्फ अपने तीर्थ क्षेत्रों को सुरक्षित करने की मांग क्र रहे हैं हमारे मंदिर सुरक्षित हो इसकी मांग हर युवा को करनी चाहिए

उन्होंने कहा कि मंदिरों का पैसा सरकार नहीं ले जा सकती, इसके लिए बोर्ड गठन क्र उसका पैसा वहां जाना चाहिए ताकि सनातन का उत्थान हो आज बड़ी संख्या में मदरसे हैं लेकिन गुरुकुलम नहीं हैं

विज्ञानं हैं तो सनातन का ज्ञान भी होना चाहिए कहा कि सनातनी हो तो सनातनी बनो और सनातन का प्रचार करो उन्होंने कहा कि व्यक्ति वही तनाव में रहता हैं जो अध्यात्म में नहीं रहता विज्ञान ने समाज-देश को काफी कुछ दिया हैं लेकिन भगवान कि उपस्थिति को हम नहीं नकार सकते दूसरों को हित कर रहे हो तो यही धर्म हैं और यही सनातन सिखाता हैं

By mh7news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!