नगर निगम की बोर्ड बैठक छह अप्रैल को ऋषिकुल ओडिटोरियम में पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होगी बैठक में सराय में मीट की दुकान आंवटन बसंत ट्रस्ट समेत कई अहम् प्रस्तावों पर चर्चा होगी

पिछले काफी समय से हरिद्वार नगर निगम की बोर्ड बैठक नहीं हुई है काफी समय से पार्षद बोर्ड बैठक करने की मांग कर रहे थे इसे लेकर कांग्रेस पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल महापौर किरण जैसल से भी मिला था भाजपा पार्षद भी ज्वालापुर क्षेत्र में बैठक कर जल्द बोर्ड बैठक करने की मांग कर चुके है

होली रमजान के बाद लगातार कई दिनों की छुटटी आदि के चलते बैठक करना संभव नहीं हो पाया बहरहाल महापौर की और से अब छह अप्रैल को बोर्ड बैठक बुलाई गई है महापौर किरण जैसल ने बताया की नगर निगम की बोर्ड बैठक छह अप्रैल सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे ऋषिकुल ओडिटोरियम में बुलाई गई है बैठक में सराय में मीट की दुकान आवंटन समेत 45 प्रस्तावों पर चर्चा होनी है

बताया की नगर निगम क्षेत्र में मांस, मदिरा पूरी तरह से प्रतिबंधित है लेकिन नगर निगम के ज्वालापुर क्षेत्र में मीट-मछली आदि की दुकानें संचालित है हिंदूवादी संगठनों की और से समय-समय इसका विरोध किया जाता रहा है

इससे नगर क्षेत्र से बाहर हटाने की मांग पिछले काफी समय से की जा रही है इससे गंभीरता से लेते नगर निगम प्रशासन की और से सराय में 68 दुकानें तैयार करायी गई है बोर्ड की मंजूरी उपरांत शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी बताया की पका नानवेज की दुकानें सराय में शिफ्ट करने की फ़िलहाल कोई योजना नहीं है हालांकि एजेंडे में इस बिंदु पर चर्चा की बात है

By mh7news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!