हल्द्वानी के मुखानी की एक कॉलोनी से 19 वर्षीय हिंदू युवती के दर्जी के साथ चले जाने के बाद उसके माता-पिता ने शहर छोड़ दिया है 26 फरवरी को युवती स्कूल जाने के लिए घर से निकली और फिर नहीं लौटी बाद में पुलिस ने संगठनों के दवाब पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को बरामद किया युवती ने दर्जी के साथ ही रहने की जिद करते हुए माता-पिता के साथ बदसलूकी की थी इसी से दोनों आहत थे लगभग तीन साल पहले दर्जी ने अमरावती कॉलोनी में एक दुकान किराये पर ली थी युवती सिलाई सीखने के लिए दर्जी के पास जाने लगी थी युवती 26 फरवरी को इंटर कॉलेज जाने के बहाने घर से निकली थी और फिर वापस नहीं लौटी इस दौरान दर्जी की दुकान भी बंद हो गई

परिजनों ने उस पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर सौंपी संगठनों के दवाब पर मुखानी पुलिस ने लगभग एक माह बाद 24 मार्च को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की तीन दिन बाद पुलिस ने युवती और दर्जी दोनों को ढूंढ निकाला आरटीओ चौकी में युवती ने अपनी मां को थप्पड़ मारा और पिता से भी बदसलूकी की इस घटना से माता-पिता बहुत शर्मसार हुए सब्जी का ठेला लगाने वाले पिता ने बताया की लोकलाज के कारण हल्द्वानी में रहना मुश्किल हो गया था समाज के ताने भी उन्हें परेशान कर रहे थे इसलिए उन्होंने अपनी पत्नी के साथ हल्द्वानी छोड़कर बरेली स्थित अपने गांव जाने का फैसला किया

By mh7news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!