हरिद्वार : रुड़की – मंगलौर रोड स्थित पीरपुरा अंडरपास के निकट कल देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 31 मार्च मंगलवार की देर रात एक ट्रक अब्दुल कलाम चौक से हरिद्वार की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक पीरपुरा अंडरपास में प्रवेश किया, तभी सामने चल रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार अयान (उम्र 16 वर्ष) और मोहम्मद रकीब (उम्र 17 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोहम्मद साकिब (उम्र 16 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और जबरदस्तपुर, कोतवाली सिविल लाइन रुड़की क्षेत्र के निवासी हैं।
पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!