माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन “कालनेमी अभियान” के तहत बहुरूपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली गंगनहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाबा का भेष धारण कर लोगों को ठगने वाले 6 बहुरूपिए बाबाओं को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 31 मार्च 2026 को गंगनहर थाना क्षेत्र की पटरी और रेलवे स्टेशन रोड के आसपास गश्त व चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने इन आरोपियों को हिरासत में लिया। जांच में सामने आया कि ये सभी आरोपी बाबा का भेष धारण कर तंत्र-मंत्र, जादू-टोना और धोखाधड़ी के माध्यम से श्रद्धालुओं को भ्रमित कर रहे थे, जिससे भीड़-भाड़ और कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका बनी हुई थी।

पुलिस ने मौके पर तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपियों को धारा 172 (2)BNSS के तहत हिरासत में लिया और आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

  1. असगर (उम्र 50 वर्ष ) पुत्र अखबर नि0. कलियर थाना कलियर ,
  2. मुख्तयार (उम्र 60 वर्ष ) पुत्र नौसे नि0. मुरादाबाद थाना दमेरा पुलिस चौकी उ0प्र0,
  3. मुलचन्द (उम्र 60 वर्ष ) पुत्र रामनाथ नि0. जोनपुर तहसील मच्छली सेल उ0प्र0,
  4. चटनीभाव (उम्र 55 वर्ष) पुत्र पलातनाथ नि0. मेहवड थाना कलियर ,
  5. राजेश सिंह (उम्र 60 वर्ष) पुत्र किशोर नि0. सुखी नदी हरिद्वार ,
  6. विरेन्द्र (उम्र 43 वर्ष) पुत्र इलम सिंह नि0. सामली रोड मु0नगर ,

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन “कालनेमी” के तहत ऐसे बहुरूपियों और ठगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि आम जनता को ठगी और अंधविश्वास से बचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!