हरिद्वार: गोकशी की सूचना पर भगवानपुर पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में गोकशी की घटना में शामिल आठ आरोपियों के खिलाफ “उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम” के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

आज दिनांक 28 मार्च 2026 शनिवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम सिरचंदी , थाना भगवानपुर क्षेत्र में कुछ लोग गोकशी के बाद गोमांस की काट-छांट कर तस्करी की तैयारी कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक महिला आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपी पुलिस टीम को देखते ही फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 150 किलो संदिग्ध गोमांस और गोकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।

मौके पर पशु चिकित्सक को बुलाकर वैधानिक कार्रवाई पूरी की गई और बरामद गोमांस को गड्ढा खोदकर अम्लीय छिड़काव के बाद नष्ट कर दिया गया। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस का संदेश: अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
इस अभियान में पुलिस टीम कोतवाली भगवानपुर से अ0उ0नि0 प्रदीप चौहान, उ0नि0 हुकम सिंह , हे0का0 सिकंदर तोमर, कानि0 सुशिल तोमर, कानि0 गोविन्द कुमार व हो0गा0 रमा धीमान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!