उत्तराखंड में देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र के केहरी गांव में बीटेक छात्र दिव्यांशु जटराना हत्याकांड में गुरुवार को प्रेमनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की घटनास्थल से जुड़े बाबा की रसोई रेस्ट्रोरेन्ट और इसके पास स्थित चंपारण होटल को सील कर दिया गया है एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया की विवाद में हमले की शुरुआत यही से हुई थी इन दोनों के देर रात तक खुलने की शिकायत भी पुलिस को मिल रही थी

वहीं इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को आरोपी अंकित भारद्वाज निवासी नूतन नगर थाना सिविल लाइन जिला गया बिहार (19) वर्ष हाल पता जीआरडी के पीछे गहरी गावं को नंदा की चौकी के पास से गिरफ्तार किया गया है वही इस मामले के अहम आरोपी दून पुलिस की पकड़ से दूर है घटना के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी पुलिस बाकी 11 नामजद और अन्य अज्ञात हत्यारो की तलाश में पसीने बहा रही है

गुरुवार को एसओजी और प्रेमनगर थाना पुलिस की अलग – अलग टीमों ने देहरादून के साथ उत्तर प्रदेश और बिहार के कई संभावित ठिकानो पर दबिश दी इसमें आरोपियों को दबोचने में सफलता नहीं मिल पाई है वारदात को अंजाम देने के बाद मुख्या आरोपी पुलिस को लगातार चकमा दे रहे है हत्यारों के यूपी और अपने ग्रह राज्य बिहार में पनाह लेने की जानकारी के बाद ही टीमें बाहरी राज्यों में रवाना की गई थी

गुरुवार दिनभर इन टीमों ने बिहार और यूपी में कई संदिग्ध ठिकानों को खंगाला और आरोपियों के करीबियों से पूछताछ की आरोपियों की गिरफ्तार न होने से पुलिस पर दवाब बढ़ता जा रहा है सीओ प्रेमनगर विवेक कुटियाल ने बताया की आरोपियों की तलाश की जा रही है हमारी अलग – अलग टीमें लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है

विश्विविद्यालय या कॉलेजों में पढ़ने वाले युवकों का रात में अनावश्यक रूप से घूमना पुलिस बर्दाश्त नहीं करेगी इसके साथ की हुड़दंग या अपराध करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी प्रेमनगर में दिव्यांशु हत्याकांड के बाद एसएसपी प्रेमेंद्र डोबाल ने ऐसे मामलो में सभी थानाध्यक्षों को सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है

By mh7news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!