उत्तराखंड भाजपा के नेता दूसरे राज्यों के चुनाव में बूथ प्रबंधन करने में जुटे है इसके लिए पश्चिम बंगाल, केरल और असम में अलग – अलग टीमें लगाई गई है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी जल्द ही बतौर स्टार प्रचारक पश्चिम बंगाल व अन्य राज्यों के चुनाव में पहुंचने वाले है

केंद्रीय नेत्तृत्व उत्तराखंड के बूथ प्रबंधन की कई बार सराहना कर चूका है इस बार राज्यों के विधानसभा चुनावो में भी राज्य संगठन के पदाधिकारियों को बुलावा आया है प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया की पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत के अलावा युवा मोर्चा के 20 पदाधिकारियों को भेजा गया है असम चुनाव में भी 15 सदस्यीय टीम भेजी गई है जबकि केरल चुनाव के लिए एक पदाधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है

परिहार का कहना है की चूंकि बूथ प्रबंधन में उत्तराखंड भाजपा को महारत हासिल है इस हिसाब से केंद्रीय नेतृत्व प्रचार में उत्तराखंड की टीमों को उन राज्यों में भेज रहा है उन्होंने बताया की जल्द ही पश्चिम बंगाल, असम चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भी जनसभाएं होगी

By mh7news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!