हरिद्वार : एसएसपी जनपद हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशानुसार, जनपद में अवैध मादक पदार्थों (शराब /स्मैक/ चरस/ गांजा /नशीली दवाइयों व इंजेक्शन आदि ) की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को डेढ़ किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना सिडकुल के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में दिनांक 26 मार्च गुरूवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दवा चौक, सिडकुल क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान आरोपी आकाश पुत्र लालू, निवासी टांडा भागमल, लक्सर, हाल निवासी रावली महदूत थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार को हिरासत में लिया गया। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना सिडकुल में मुकदमा अपराध संख्या 115/26 के तहत NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस अभियान में सिडकुल पुलिस टीम से उपनिरीक्षक संजय चौहान, हेड कांस्टेबल गजेन्द्र व कांस्टेबल प्रदीप शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!