हरिद्वार कोतवाली नगर पुलिस ने हर की पैड़ी क्षेत्र में भिक्षावृत्ति के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए 20 भिक्षुकों के विरुद्ध “भिक्षुक अधिनियम” के तहत मुकदमे दर्ज किए हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन लगाम” को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से की गई।


पुलिस के अनुसार, घाटों पर आने वाले यात्रियों से जबरदस्ती भीख मांगने और बदसलूकी करने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी क्रम में 24 मार्च मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 20 भिक्षुकों को पकड़कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह , वरिष्ठ उपनिरीक्षक नंदकिशोर गवाड़ी, उपनिरीक्षक संजीत कंडारी, उपनिरीक्षक ऋषिकांत पटवाल सहित कॉन्स्टेबल मानसिंह, भूपेंद्र गिरी खुशीराम, नितिन रावत और रमेश की टीम शामिल रही।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक स्थलों और पर्यटन क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *