हरिद्वार के भेल मध्य मार्ग पर 23 मार्च सोमवार को दिन – दहाड़े , HRDC सेक्टर-1 बीएचईएल टाउनशिप के पास खुले ट्रॉली में कूड़ा ले जाते समय रास्ते में कूड़ा गिरने का मामला सामने आया है। यह लापरवाही न केवल आसपास के क्षेत्र में गंदगी फैला रही है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बन सकती है।
मीडिया की टीम मौके पर पहुंची और इस लापरवाही को कैमरे में कैद किया ।
मीडिया और स्थानीय लोगो के अनुसार, खुले ट्रॉली में कूड़ा ले जाना बीमारी को बढ़ावा दे सकता है और नियमों के अनुसार, बिना ढके कूड़ा परिवहन करना कानूनन अपराध भी माना जाता है। सड़क पर गिरता कूड़ा संक्रमण और दुर्गंध का कारण बन सकता है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
साथ ही साथ खुले ट्रॉली के आस – पास से निकल रहे दुपाहिया वाहन सवारों पर यह कूड़ा गिरता नजर आया। जिससे संक्रमण के फैलने का खतरा है।
मीडिया और स्थानीय लोगो ने नगर पालिका शिवालिक नगर से, इस मामले का संज्ञान लेते हुए जिम्मेदार कर्मचारियों पर तत्काल कार्रवाई करने और भविष्य में कूड़ा ढककर सुरक्षित तरीके से ले जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *