हरिद्वार आज दिनांक 21 मार्च 2026, शनिवार को थाना कोतवाली गंगनहर पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी फारूक पुत्र अहमद, निवासी ग्राम रामपुर डांढी, कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार को नाजायज चाकू के साथ धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से एक अदद अवैध चाकू बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आयुध अधिनियम (शस्त्र अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कोतवाली गंगनहर पुलिस टीम में शामिल कॉन्स्टेबल अजयवीर, होमगार्ड विनीत शामिल रहे।