हरिद्वार त्योहारों के मद्देनज़र चल रहे अभियान में पुलिस ने बादशाहपुर के पास संदिग्धों को दबोचा, बड़ी वारदात की फिराक में थे आरोपी

एसएसपी के निर्देशों पर चल रहा था सघन चेकिंग अभियान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशों पर जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा त्योहारों के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों को सघन चेकिंग अभियान चलाने और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच-पड़ताल के निर्देश दिए गए हैं।
इन्हीं निर्देशों के क्रम में थाना पथरी पुलिस द्वारा दिनांक 20 मार्च 2022 की रात्रि में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार
चेकिंग के दौरान बादशाहपुर के निकट एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से दो अदद देसी तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
मोटरसाइकिल संख्या HR02AC7618 के संबंध में गहन जांच करने पर पता चला कि उक्त वाहन जिला यमुनानगर (हरियाणा) के कोतवाली सिटी क्षेत्र से चोरी किया गया था, जिसके संबंध में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है।

बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे आरोपी
पुलिस पूछताछ में यह तथ्य भी सामने आया कि दोनों आरोपी क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। अवैध असलहा बरामद होने पर आरोपियों के विरुद्ध थाना पथरी में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
विशाल (उम्र 25 वर्ष) पुत्र सुभाष, निवासी भट्टीपुर, थाना पथरी, हरिद्वार
अभिषेक (उम्र 23 वर्ष) पुत्र जितेंद्र, निवासी मुंडाखेड़ा कला, थाना कोतवाली लक्सर, हरिद्वार

बरामदगी का विवरण
एक चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (जिला यमुनानगर, हरियाणा से चोरी)
एक अदद तमंचा .315 बोर व एक जिंदा कारतूस (अभिषेक से बरामद)
एक अदद तमंचा .32 बोर व एक जिंदा कारतूस (विशाल से बरामद)

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विपिन कुमार, प्रभारी चौकी फेरुपुर, उपनिरीक्षक महेंद्र पुंदीर, कॉन्स्टेबल मुकेश चौहान, कॉन्स्टेबल दीपक चौधरी, कॉन्स्टेबल जैपाल चौहान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *