हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने आज शुक्रवार 20 मार्च 2026 को पुलिस लाइन रोशनाबाद, हरिद्वार में वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुबह आयोजित परेड की सलामी ली और जवानों के साथ दौड़ लगाकर उनकी फिटनेस का आकलन किया। परेड के बाद एसएसपी ने जवानों के ड्रिल अभ्यास का निरीक्षण करते हुए वर्तमान भागदौड़ भरी जीवनशैली में शारीरिक फिटनेस को बेहद आवश्यक बताया। परेड समाप्ति पर निरक्षण की औपचारिक शुरुआत करते हुए सर्वप्रथम क्वाटर गार्द, गार्द रूम, आरमरी एवं स्टोर का बारीकी से निरीक्षण किया तथा हथियारों और उपकरणों की साफ-सफाई व रखरखाव पर संतोष जताया। साथ ही संबंधित अभिलेखों को अपडेट रखने और सामग्री का समय पर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

परिवहन शाखा के निरीक्षण के दौरान उन्होंने वाहनों की स्थिति, कार्यशीलता और समय पर सर्विसिंग को लेकर सख्त निर्देश दिए। एसआई एमटी को विशेष रूप से वाहनों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने को कहा गया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने आदर्श भोजनालय का भी दौरा किया, जहाँ उन्होंने जवानों से भोजन की गुणवत्ता, स्वाद और विविधता के बारे में जानकारी ली तथा स्वयं भी भोजन का स्वाद चखा। उन्होंने भोजन व्यवस्था पर संतोष जताते हुए निर्देश दिए कि जवानों को समय पर ताजा और मानक के अनुरूप भोजन उपलब्ध कराया जाए।

निरीक्षण के अंत में आदेश कक्ष में ओआर लेते हुए उन्होंने विभिन्न रजिस्टरों की जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कर्मचारियों की ड्यूटी रोटेशन के आधार पर लगाने और आवश्यकतानुसार अवकाश प्रदान करने पर जोर दिया, ताकि जवान अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन कर सकें।

इस वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात निशा यादव, एसपी सिटी अभय सिंह, एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल, पुलिस अधीक्षक संचार विपिन कुमार सहित समस्त क्षेत्राधिकारी, एफएसओ, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन एवं अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *