सात साल बाद चकराता की ऊंची चोटियों पर बर्फ़बारी हुई मार्च की महीना जनवरी जैसे नजर आया सीजन की तीसरी बर्फवारी से ठंड बढ़ गयी मौसम विज्ञानं केंद्र की और से जारी पुर्वनुमान के पर्वतीय इलाकों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान है उचाई वाले इलाकों में बर्फ़बारी भी हो सकती है आने वाले दिनों की बात करे तोह 22 मार्च तक प्रदेशभर के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है
चकराता क्षेत्र में मार्च के महीने में हुई बर्फ़बारी ने मौसम का मिजाज बदल दिया है ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन की तीसरी बर्फ़बारी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है सात साल बाद बर्फ़बारी ने पुरे इलाके के मौसम को एक बार फिर जनवरी जैसा ठंडा बना दिया है
रविवार देर रात देवबन, खड़बा, मुंडाली और मोइला टॉप समेत ऊंचाई वाले इलाकों में मौजूदा सीजन की तीसरी बर्फ़बारी हुई हलाकि बर्फ़बारी बहुत अधिक नहीं हुई लेकिन इसके बाद पुरे क्षेत्र में ठंड बढ़ गयी है बर्फ की सफ़ेद चादर बिछने से ऊंचाई वाली पहाड़ियों का द्रश्य बेहद आकर्षक नजर आया इससे पहले पांच मार्च 2019 को मार्च के महीने में चकराता की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फ़बारी हुई थी बर्फ़बारी से स्थाननीय लोगो और पर्यटकों से उत्साह का माहौल स्थानीय निवासी बलबीर सिंह, राजेंद्र सिंह और बाबूराम ने बताया की मार्च में हुई इस बर्फ़बारी से चकराता का मौसम लम्बे समय तक ठंडा रहने की संभावना है साथ ही इससे क्षेत्र की फसलों को भी लाभ मिलेगा