हरिद्वार, उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक महिला अपने पति से मिलने हरिद्वार पहुंची परंतु कार और ऑटो चालक ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया साथ ही होटल मैनेजर को साजिश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गय।
शहर कोतवाली पुलिस के अनुसार वारदात शनिवार देर शाम (रात) की है , उप के बिजनौर जिले से एक महिला सिडकुल की फैक्ट्री में कार्यरत अपने पति से मिलने पहुंची थी। आरोप है कि, हरिद्वार बस अड्डे के पास एक ऑटो चालक ने मदद के बहाने अपने वाहन में बिठा लिया और कुछ दूर जाकर ऑटो चालक ने महिला को एक कार में बैठा दिया। कार चालक उसे शिवामूर्ति गली स्थित होटल में ले गया और पीछे से ऑटो चालक भी वहां पहुंच गया। होटल में कार चालक व ऑटो चालक ने कथित तौर पर महिला से दुष्कर्म किया। यहां से किसी तरह निकलकर पीड़िता शहर कोतवाली पहुंची और आपबीती सुनाई।

शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि शिकायत की जांच करते हुए आरोपियों को नहर पर पटरी से गिरफ्तार कर लिया गया व आरोपीय कार चालक की पहचान अंकित वर्मा निवासी नेहटौर, बिजनौर, हाल निवासी श्री राम एनक्लेव सराय ज्वालापुर व ऑटो चालक की पहचान श्याम साहू निवासी शास्त्री नगर ज्वालापुर के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व होटल के मैनेजर गोविंदा सिंह निवासी कुंदरकी,मुरादाबाद, हाल निवासी सुकून गेस्ट हाउस, शिव मूर्ति गली के विरुद्ध केस दर्ज कर दिया गया है। रविवार को कोर्ट में पेशी के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया।
पीड़िता खुद शहर कोतवाली पहुंची थी। इसके बाद पुलिस भी हरकत में आई। शहर कोतवाली क्षेत्र के 7 होटल मालिकों को करीब 23 घंटे तक पुलिस हिरासत में रखा गया। पुलिस के अनुसार जिस होटल में वारदात हुई, उसके आसपास संचालित बाकी होटलो के रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। होटल कर्मचारीयों से भी पूछताछ की गई।
शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह के नेतृत्व में चली पूछताछ के बाद आखिरकार पुलिस तीनों आरोपी तक पहुंचने में कामयाब रही। पुलिस के अनुसार इस वारदात में होटल मैनेजर को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *