होली मिलन समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि हरिद्वार सांसद त्रिवेन्दर रावत , नगर विधायक मदन कौशिक,हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया ।

हरिद्वार सांसद त्रिवेन्दर रावत ने कार्यकम में शामिल हो सभी नगरवासियो को होली की शुभकामनाये दी। इस कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम स्थल द्वार से प्रवेश करते ही चन्दन के टीके के साथ सभी का स्वागत किया गया , जहां चन्दन की खुश्बू से वातावरण महक रहा था कार्यक्रम में राधाकृष्णन होली भजन चल रहे थे , जिससे माहौल और भी आनदमय बना रहा । भारी संख्या में नगरवासियो ने इस कार्यक्रम में शामिल हुए तथा एकजुट होकर होली समारोह हर्षोल्लाष के साथ मनाया।

होली मिलन समारोह के अंत तक पूर्ण वातावरण आनदमय रहा व सभी ने चन्दन और फूलो से होली मिलन कार्यक्रम सम्पन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *