ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह चंद्रभागा पुल के समीप तीन गोवंशों के बीच भीषण संघर्ष देखने को मिला। दो गोवंशों ने संघर्ष करते हुए एक भोजन के ठेले को पलट दिया, जिस दौरान दाल चावल सड़क पर गिर गया। गोवंशों के बीच 4 से पांच मिनट तक संघर्ष हुआ
इस दौरान क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय व्यापारी दुकानें छोड़ दूर खड़े रहे। वाहन चालक भी सड़क से गुजरने में हिचकते रहे। इस दौरान जाम के हालात भी बनें। स्थानीय व्यापारियों ने हिम्मत कर गोवंशों को डंडे फटकार कर व पानी फेंककर किसी तरह भगाया। घटना का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है