

हरिद्वार। भेल क्षेत्र में खुले मे शौच होने की शिकायत पिछले 2 वर्षों से करते आ रहे है। और तहसील दिवस से लेकर जिलाधिकारी के जनसुनवाई कार्यक्रम तक उक्त शिकायत की गई पर नतीजा शून्य रहा हैं। विवश होकर समाजसेवी डॉ हिमांशु द्विवेदी ने हरिद्वार के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से कहा कि राज्य में ओडीएफ लागू है उसके बावजूद भी भेल क्षेत्र समेत आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी लोग खुले में शौच कर रहे हैं।
जो की राज्य के लिए एक अभिशाप है। भेल क्षेत्र के जो लोग खुले में शौच कर रहे हैं, वह सेक्टर 1 बैरियर नंबर 1 रविदास मंदिर के सामने अवैध रूप से झुग्गी झोपड़ी बनाकर वर्षो से रह रहे हैं उन लोगो को भेल प्रबंधन शौचालय की व्यवस्था नहीं कर सकता। क्योंकि वह लोग भेल की भूमि पर अवैध रूप से बसे हुए हैं । वहीं भेल के अधिकारियों ने बताया कि झुग्गी झोपड़ी हटाने में कुछ माननीय भी अवरोध पैदा कर रहे हैं । जिस कारण उन्हे हटाने मे रुकावट आ रही है पत्र में श्री द्विवेदी ने इस सामाजिक अभिशाप को अभिलंब दूर करने की मांग की है। ताकि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को बल मिल सके।