दर्शन भारती बोले, अंकिता भंडारी प्रकरण में हर कोई कर रहा राजनीति, दांव पर सीबीआई की प्रतिष्ठा

स्वामी दर्शन भारती आज देहरादून पहुंचे। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी मामले में उर्मिला सनावर को उत्तराखंड लाने का काफी प्रयास किया गया। उर्मिला को पुलिस पर भरोसा नहीं था। मैं उर्मिला को भरोसा देकर उत्तराखंड लाया। उर्मिला ने कहा था कि उसके पास जो डिवाइस है उसे पुलिस और एसआईटी को नहीं देगी, सिर्फ कोर्ट में जमा करेगी। उर्मिला को उत्तराखंड लाने पर मुझे काफी कुछ बोला गया है

उत्तराखंड में भी नेपाल की तरह जैन-जी को भड़काने का काम किया जा रहा था। अब महापंचायत में हर कोई राजनीति कर रहा है। सीबीआई की प्रतिष्ठा दांव पर है। अब मैं भू क़ानून पर काम करूंगा। मेरे पास जो भी पार्टी आएगी इसका समर्थन करूंगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *