उत्तराखंड देहरादून : बाइक सवार युवक ने युवती का गला रेता मच्छी बाजार में खूनखराबा…
देहरादून कोतवाली क्षेत्र के मच्छी बाज़ार इलाके में एक 23 वर्षीय युवती की चापड़ से वार कर हत्या का मामला सामने आने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान 23 वर्ष की गुंजन (गुन्नू) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती घर से बाहर निकली थी, इसी दौरान बाइक पर आया एक युवक उससे बात करने लगा। इसी बातचीत के दौरान उसने चापड़ निकालकर गले पर वार कर दिया। गुंजन (गुन्नू) की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पूर्व में मच्छी बाज़ार क्षेत्र में एक दुकान पर काम करता था
पुलिस के अनुसार आरोपी और मृतका एक-दूसरे को पहले से जानते थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच पहले प्रेम संबंध थे और आरोपी द्वारा पूर्व में युवती को धमकी दिए जाने की जानकारी भी मिली है
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है