उत्तराखंड : रीना सिंह (आयरन लेडी ) ” महिला शक्ति शिरोमणि पुरुस्कार ” से सम्मानित किया जायेगा…

उत्तराखंड : इंडो नेपाल ओर्गनइजेशन टीम द्वारा वाराणसी सुंदरपुर निवासी रीना सिंह को इस वर्ष महिला शक्ति शिरोमणि पुरुस्कार दिया जायेगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रीना सिंह ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश ,उत्तराखंड , झारखण्ड व बिहार में महिलाओ को स्वावलम्बी बनाने तथा गरीब परिवारों को मदद दिलवाने में योगदान दिया। निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा के लिए आयरन लेडी रीना सिंह को पुरुस्कार के लिए इंडो नेपाल ओर्गनइजेशन टीम ने सम्मानित करने का फैसला किया। उन्हें नई दिल्ली में 8 मार्च 2026 को इस अवार्ड से नवाजा जायेगा।