हरिद्वार, 27 अगस्त 2026।
हरिद्वार स्थित श्री सिद्ध पीठ दक्षिण काली मंदिर इन दिनों आध्यात्मिक साधना और श्रद्धा का विशेष केंद्र बना हुआ है। परमपूज्य आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज की चल रही कठिन साधना के दर्शन एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं और गणमान्य लोगों का मंदिर पहुंचने का क्रम जारी है।
इसी क्रम में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी एवं उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान श्री सिद्ध पीठ दक्षिण काली मंदिर पहुंचीं। दोनों जनप्रतिनिधियों ने पूज्य गुरुदेव स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज की साधना के दर्शन किए और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री सतीश अहवाना तथा कोऑपरेटिव बैंक, मेरठ के चेयरमैन विमल शर्मा भी मंदिर पहुंचे। उन्होंने भी गुरुदेव की साधना के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया और सनातन परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
मंदिर परिसर में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज की कठिन साधना, तपस्या और आध्यात्मिक अनुशासन की सराहना करते हुए सनातन धर्म एवं आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति उनके समर्पण को नमन किया। इस दौरान मंदिर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।
स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज की साधना इन दिनों श्रद्धालुओं और संत समाज के बीच विशेष आकर्षण एवं श्रद्धा का विषय बनी हुई है। साधना के दर्शन के लिए लगातार विभिन्न क्षेत्रों से लोग दक्षिण काली मंदिर पहुंच रहे हैं और गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त कर स्वयं को धन्य मान रहे हैं।
जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों का मंदिर पहुंचना भी इस आध्यात्मिक आयोजन के प्रति लोगों की आस्था और सम्मान को दर्शाता है। दक्षिण काली मंदिर में चल रही साधना के दौरान आध्यात्मिक वातावरण, पूजा-अर्चना और श्रद्धा का भाव लगातार देखने को मिल रहा है।