ऑपरेशन प्रहार के तहत कनखल पुलिस की कार्रवाई, महिलाओं से छीने गए दोनों मोबाइल फोन बरामद; आरोपी पूर्व में भी झपटमारी, लूट और चोरी के मामलों में जा चुके हैं जेल।

हरिद्वार,23 नवंबर !
ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने मोबाइल झपटमारी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से महिलाओं से छीने गए दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसके साथ ही वेलकम फार्म, जगजीतपुर क्षेत्र से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पहले भी कनखल और ज्वालापुर क्षेत्र में झपटमारी, लूट और चोरी की घटनाओं में जेल जा चुके हैं।

पुलिस के मुताबिक, 20 नवंबर 2026 को कनखल कोतवाली क्षेत्र की मंगलमूर्ति कॉलोनी और जमालपुर में बाइक सवार दो झपट्टामारों ने दो महिलाओं के मोबाइल फोन छीन लिए थे। पीड़ित महिलाओं शालिनी और रेनू की शिकायत पर कोतवाली कनखल में मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सुरागरसी-पतारसी के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की।

मुखबिर की सूचना पर दबोचे गए दोनों आरोपी
23 नवंबर 2026 को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली। इसके आधार पर पुलिस ने माया विहार स्थित आम के बाग के पास निर्माणाधीन सड़क के अंडरपास के नजदीक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद हुए।

पुलिस ने मोबाइल फोन के IMEI नंबरों का मिलान किया तो दोनों फोन पीड़ित महिलाओं शालिनी और रेनू से छीने गए मोबाइल निकले। वहीं, बरामद मोटरसाइकिल के इंजन और चेसिस नंबर की जांच करने पर उसके वेलकम फार्म, जगजीतपुर से चोरी होने की पुष्टि हुई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पता

  1. सावेज पुत्र मर्तजिम, निवासी गाडोवाली, टावर वाली गली, थाना पथरी, हरिद्वार।
  2. दानिश पुत्र कय्यूम, निवासी गाडोवाली, काली बस्ती, थाना पथरी, हरिद्वार।

बरामदगी

  • एक VIVO Y28E 5G मोबाइल फोन।
  • एक VIVO Y19E मोबाइल फोन।
  • वेलकम फार्म, जगजीतपुर से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल।

पुलिस टीम में शामिल रहे

  1. अनुज सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल।
  2. उपनिरीक्षक नवल किशोर गुप्ता, प्रभारी चौकी जगजीतपुर।
  3. उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह पाल।
  4. हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार।
  5. कांस्टेबल प्रलव चौहान।
  6. कांस्टेबल गजय तोमर।
  7. कांस्टेबल बिरेन्द्र चौहान।

पुलिस की इस कार्रवाई से कनखल क्षेत्र में हुई मोबाइल झपटमारी की दो घटनाओं का खुलासा हुआ है। साथ ही चोरी की मोटरसाइकिल बरामद होने से एक अन्य चोरी के मामले का भी पता चला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!