हरिद्वार,14 नवंबर ।

रेलवे स्टेशन रुड़की पर यात्री का मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में जीआरपी लक्सर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल बरामद कर लिया है। बरामद मोबाइल की कीमत करीब 29 हजार रुपये बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 नवंबर 2026 को अंबाला कैंट निवासी अजीत पासवान हरिद्वार-बीकानेर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14718) से यात्रा कर रहे थे। ट्रेन के कोच S-4 में सफर के दौरान रुड़की रेलवे स्टेशन पर उनका मोटोरोला फ्यूजन मोबाइल किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर जीआरपी लक्सर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

एसपी रेलवे अरुणा भारती के निर्देशन में कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक रेलवे सुश्री अरुणा भारती के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक रेलवे अनुज कुमार के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक राजीव चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने सुरागरसी और पतारसी करते हुए 14 नवंबर को रुड़की रेलवे स्टेशन अंडरपास से आरोपी काला सिंह (करीब 40 वर्ष), निवासी बेहड़ेकी सैदाबाद, थाना झबरेड़ा, हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी किया गया 29 हजार रुपये कीमत का मोटोरोला फ्यूजन मोबाइल बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने रेलवे स्टेशन से मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है तथा उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  • अ0उ0नि0 सुशील कुमार तिवारी, प्रभारी चौकी जीआरपी रुड़की
  • हेड कांस्टेबल अनिरुद्ध त्यागी
  • कांस्टेबल मुनेश कुमार
  • कांस्टेबल चंद्रकिरण
  • कांस्टेबल विनोद कुमार

जीआरपी उत्तराखंड ने यात्रियों से रेलवे स्टेशन और ट्रेन में अपने सामान एवं मोबाइल फोन के प्रति सतर्क रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!