हरिद्वार,19 अक्टूबर 2026।
राष्ट्रीय सावक मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक की संस्तुति पर जिला अध्यक्ष कीर्तिकांत शर्मा ने श्रवणनाथ नगर स्थित अंतर्मन होटल में आयोजित कार्यक्रम में मंच की जिला कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा की। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

घोषित कार्यकारिणी में विशाल यादव को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पंडित सुनील शर्मा को जिला उपाध्यक्ष, राजू बख्शी को जिला महासचिव, महंत दिनेशदास जी महाराज को जिला महामंत्री संगठन, अनिल सिंघल को जिला सचिव, मनीष रस्तोगी को जिला संगठन सचिव, विजय बंसल को जिला मीडिया प्रभारी तथा जितेंद्र सैनी को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही 11 कार्यकारिणी सदस्यों की भी नियुक्ति की गई।

इस अवसर पर मंच के जिला संयोजक चंद्रमोहन कौशिक ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी प्रतिभाशाली और ऊर्जावान हैं। उन्हें विश्वास है कि सभी के अनुभव और प्रतिभा का लाभ हरिद्वार की जनसमस्याओं के निराकरण में मिलेगा। सभी साथी तीर्थनगरी हरिद्वार में जनहित के कार्य करते हुए राष्ट्रीय सावक मंच को और अधिक मजबूत बनाएंगे।
जिला अध्यक्ष कीर्तिकांत शर्मा ने कहा कि किसी भी संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन के हित में समर्पित भाव से कार्य करेंगे और तीर्थनगरी हरिद्वार की ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने सभी को नए दायित्व की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष शरद अग्रवाल, युवा जिला अध्यक्ष शिवम कौशिक, सनी भाटिया, अनुपम भाटिया, जयलाल बाली, दीपक बख्शी, ललित सचदेवा, नवीन भाटिया, राजपाल और विक्रम नेगी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय सावक मंच ने जताई उम्मीद, जनसमस्याओं के समाधान और जनहित के कार्यों को मिलेगी नई गति।