धनौरी, 24 नवंबर 2026।
श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 18 नवंबर से पंजाब से प्रारंभ हुई समरसता संकल्प यात्रा का आज कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर धनौरी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल अपने भारी समर्थकों के साथ धनौरी पहुंचे और समरसता संकल्प यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थकों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी देखने को मिली। गुरु रविदास महाराज जी के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा। देशराज कर्णवाल ने गुरु रविदास महाराज जी के विचारों को नमन करते हुए सामाजिक एकता, समानता, भाईचारे और समरसता के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
यह यात्रा गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में आपसी सद्भाव एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संदेश दे रही है।
धनौरी में हुए इस भव्य स्वागत ने समरसता संकल्प यात्रा के उत्साह और जनभागीदारी को खास बना दिया।
MH7 NEWS | धनौरी