नई तैनाती पर रवाना होने से पहले एसएसपी से मिले स्थानान्तरित निरीक्षक, विदाई समारोह में पुलिस अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं…

हरिद्वार,23 नवंबर ।
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी स्थानान्तरण आदेश के तहत जनपद हरिद्वार में तैनात 13 निरीक्षकों का प्रदेश के विभिन्न जनपदों में स्थानान्तरण किया गया है। नई तैनाती पर रवाना होने से पूर्व सोमवार को स्थानान्तरित निरीक्षकों के सम्मान में विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सभी निरीक्षकों ने एसएसपी नवनीत सिंह से मुलाकात की।

विदाई कार्यक्रम में एसएसपी नवनीत सिंह सहित जनपद के वरिष्ठ एवं अन्य पुलिस अधिकारियों ने स्थानान्तरित निरीक्षकों को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। अधिकारियों ने हरिद्वार में उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही नई तैनाती वाले जनपदों में भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शुभकामनाएं दीं।

पुलिस मुख्यालय के आदेश के क्रम में हरिद्वार से स्थानान्तरित किए गए 13 निरीक्षकों की नई तैनाती निम्नवत है—

स्थानान्तरित निरीक्षकों की सूची

  1. निरीक्षक राम किशोर सकलानी – हरिद्वार से रुद्रप्रयाग।
  2. निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट – हरिद्वार से चमोली।
  3. निरीक्षक मनीष उपाध्याय – हरिद्वार से टिहरी।
  4. निरीक्षक मनोहर सिंह – हरिद्वार से देहरादून।
  5. निरीक्षक दिग्पाल कोहली – हरिद्वार से उत्तरकाशी।
  6. निरीक्षक शांति कुमार – हरिद्वार से देहरादून।
  7. निरीक्षक कमल मोहन सिंह – हरिद्वार से देहरादून।
  8. निरीक्षक गोविंद कुमार – हरिद्वार से रुद्रप्रयाग।
  9. निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत – हरिद्वार से उत्तरकाशी।
  10. निरीक्षक वीरेंद्र चंद्र रमोला – हरिद्वार से देहरादून।
  11. निरीक्षक प्रदीप बिष्ट – हरिद्वार से टिहरी।
  12. निरीक्षक कुंदन सिंह राणा – हरिद्वार से देहरादून।
  13. निरीक्षक जहांगीर अली – हरिद्वार से उत्तरकाशी।

इस प्रकार हरिद्वार जनपद से 13 निरीक्षक प्रदेश के पांच अलग-अलग जनपदों में नई जिम्मेदारी संभालेंगे। विदाई कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!