बहादराबाद, 28 अगस्त 2026।
UGC के प्रस्तावित कानून को लेकर विरोध के स्वर तेज होते जा रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड नंबर 7 के पार्षद अमरदीप सिंह रॉबिन ने इस कानून के विरोध में एक शांतिपूर्ण एवं व्यापक जनसभा आयोजित करने का आह्वान किया है। यह सभा 6 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे गंगा फार्म हाउस, बोंगला, बहादराबाद में आयोजित की जाएगी।

पार्षद अमरदीप सिंह रॉबिन ने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि यह केवल किसी एक व्यक्ति या संगठन का विषय नहीं है, बल्कि समाज के हितों से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में एकजुट होकर सभा में पहुंचने का आह्वान किया, ताकि लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात मजबूती के साथ सामने रखी जा सके।

उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर इस कानून के विरोध में आवाज उठा रहे भाई-बहनों की आवाज को और मजबूती देने के लिए समाज को एकजुट होकर प्रयास करना होगा। शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना और अपने अधिकारों एवं हितों के प्रति जागरूक रहना समाज की जिम्मेदारी है।

पार्षद अमरदीप सिंह रॉबिन ने विशेष रूप से स्वर्ण समाज सहित सभी सामाजिक वर्गों से अपील की कि वे आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर इस बैठक में सहभागी बनें और बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी से समाज की एकजुटता और लोकतांत्रिक आवाज को मजबूती मिलेगी।

अमरदीप सिंह रॉबिन को मिला आंदोलन का समर्थन
इस आयोजन को लेकर निर्दलीय पार्षद अमरदीप सिंह रॉबिन, जो टिहरी विस्थापित हरिद्वार एवं पंजाबी महासभा से जुड़े हैं और जाट समाज का भी प्रतिनिधित्व करते हैं, ने स्वर्ण आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन देने की बात कही है।

समर्थन के तहत 6 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे गंगा फार्म हाउस, बोंगला में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की गई है। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम स्थल से ही विरोध प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

सभा के माध्यम से UGC से जुड़े मुद्दे पर समाज के लोगों के विचार, चिंताएं और सुझाव सामने रखने के साथ-साथ आगे की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी।

📍 स्थान: गंगा फार्म हाउस, बोंगला, बहादराबाद
📅 दिनांक: 6 सितंबर 2026
⏰ समय: सुबह 10 बजे
📢 कार्यक्रम के बाद वहीं से विरोध प्रदर्शन शुरू होने की बात कही गई है।

अमरदीप सिंह रॉबिन का नारा
“आरक्षण से कोई बैर नहीं,
UGC तेरी खैर नहीं!”

पार्षद अमरदीप सिंह रॉबिन ने सभी से अपील की कि शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से बड़ी संख्या में पहुंचकर इस जनसभा को सफल बनाएं और समाज की सामूहिक आवाज को मजबूती प्रदान करें।

धन्यवाद 🙏🚩
जय स्वर्ण एकता 🚩🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!