
हरिद्वार/रानीपुर। जमालपुर क्षेत्र में आज सुबह 3 अप्रैल हुई एक सनसनीखेज घटना ने इलाके में हलचल मचा दी। जमालपुर चौक के पास एक जहां एक युवक ने खुद को गोली मारकर खुद की जान ले ली । CCTV में सामने आया सुसाइड का मामला। घटना से पहले आरोपी युवक ने एक युवती के साथ मारपीट, लूटपाट और धमकी देने की वारदात को अंजाम दिया था।
एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह के अनुसार, एक युवती पुत्री वंशराज वर्मा ग्राम पूरे हेमराज अरूवावा, जनपद फैजाबाद (उत्तर प्रदेश) की मूल निवासी है , जो वर्तमान में अपनी बहन के पास राम वाटिका, जमालपुर में रह रही है, ने चौकी गैस प्लांट (कोतवाली रानीपुर) में सूचना दी कि उसके गांव का रहने वाला सुजेश उसे जमालपुर चौक के पास मिला। आरोपी के पास एक पिस्टल थी, जिससे उसने युवती के साथ मारपीट की, उसका मोबाइल फोन छीन लिया और जान से मारने की धमकी दी।
सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को मोबाइल नंबर के आधार पर लोकेशन ट्रेस कर पीछा किया। पीछा करते हुए पुलिस इंडियन वोटिंग प्लांट (गैस प्लांट क्षेत्र) के पास पहुंची, जहां बारादबाद की बाउंड्री वाल के पीछे खाली मैदान में आरोपी सुजेश ने खुद को कनपटी पर गोली मार आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मौके से युवक के शव के पास से आधार कार्ड, कुछ 500 -500 के नोट , पांच जिन्दा कारतूस व 1 उसके द्वारा सुसाइड में उपयोग किया गया कारतूस सहित पिस्टल भी बरामद हुई है पुलिस ने अन्य पहलुओं को भी मध्यनजर रखते हुए जांच शुरू कर दी है