
हरिद्वार: टिहरी विस्थापित कॉलोनी के श्री देव सुमन पार्क में रविवार को हिन्दू सम्मलेन समिति द्वारा ” विराट हिन्दू सम्मेलन” का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य वक्ता स्वामी धर्मानंद जी ( धनवतरी योग आश्रम बहादराबाद ) , मुख्य अतिथि लोकेन्द्र जी (आरएसएस विभाग ) , विशिष्ट अतिथि निशा जी (प्रोफ़ेसर गुरुकुल विश्वविधालय ) व सरक्षक पंडित कृष्ण कुमार जी ( पुजारी श्री राम मंदिर ) रहे ।
विराट हिन्दू सम्मेलन” का आयोजन हिन्दू सनातन संस्कृति , सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता को बनाये रखने के लिए किया गया। तथा समाज में नई ऊर्जा बनाये रखने के लिए किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि लोकेन्द्र जी (आरएसएस) द्वारा किया गया।

स आयोजन में हिन्दू महिलाओ ने भी अपना सहयोग दिया सभी नागरिको ने वन्देमातरम, भारत माता की जयघोष किये साथ हे साथ आरती राष्ट्र गान ,यज्ञ एवं बालिका नें ग्रुप नृत्य प्रस्तुत किया। पंडित आचार्य श्रीकृष्ण कुमार सुन्दरियाल जी ने यज्ञ सम्पन्न कराया , सभी को.साधुवाद आशिर्वाद दिया गया तथा सभी सनातनियो ने मिलजुल कर सनातन धर्म और संस्कृति की रक्षा का आयोजन पूर्ण करें ।


कॉलोनी प्रमुख भूपेंद्र चौधरी मंच का संचालन करने वाले प्रभु नारायण झा और डॉक्टर प्रियंका खरे तथा कार्यक्रम के पूर्ण होने तक अमरदीप सिंह रोबिन ,रितेश गॉड,जितेंद्र तोपवाल,विशाल सैनी,कमल गुप्ता,पंकज दत्त शर्मा ,नितिन,सतवीर सिंह,चंद्रभानजी ,पंडित कृष्ण कुमार सुंदरियाल, कपिल व अनिल गुप्ता सहित अन्य हिन्दू समाज एकत्रित हुआ।