हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में कोतवाली रानीपुर द्वारा वारण्टियो के विरूद्ध लगातार जनपद एवं गैर जनपदो में दबिशे देकर ताबडतोड कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर आशुतोष राणा के नेतृत्व में पुलिस टीमो द्वारा वारण्टियो की धरपकड हेतु कार्यवाही जारी रखते हुये, आज बुधवार दिनांक 11 मार्च 2026 को पुनः मा0 न्यायालय से प्राप्त एक वारण्टी नीटू पुत्र पाल सिंह निवासी विठठल विहार कालोनी बैरियर न0-06 कोतवाली थाना रानीपुर हरिद्वार उम्र 42 वर्षीय व श्रीमति शीतल पत्नि हरिलाल निवासी टिबडी कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र 64 वर्षीय को उनके मस्कन से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार वारण्टीयो को मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है।
इस पुलिस टीम में रानीपुर कोतवाली के मनदीप सिंह, सुबोध घिल्डियाल, नरेन्द्र राणा व अंजू शामिल रहे।