आज सोमवार को शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर की बैठक समिति कार्यालय में हुई । बैठक में कालोनी के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की गयी । बैठक में हरिद्वार की मेयर तथा स्थानीय पार्षद द्वारा कालोनी में अभी तक पार्क का निर्माण न करायें जाने को लेकर रोष प्रकट किया गया ।
समिति के संरक्षक डॉ के पी एस चौहान ने कहा कि एक वर्ष पहले शिव विहार स्थित शिव मन्दिर में आयोजित मेयर साहिबा के अभिनन्दन समारोह में पार्क का निर्माण कराने हेतू निवेदन करते हुए पार्षद पिंकी चौधरी तथा मेयर साहिबा किरण जैसल को ज्ञापन पत्र दिया गया था। बैठक में कालोनी में एक सफाई कर्मी की व्यवस्था किये जाने की मांग स्थानीय पार्षद तथा हरिद्वार मेयर से की गयी थी , जिससे सफाई कार्य सुचारु रुप से हो और अपना हरिद्वार स्वच्छ रहे अभियान में शिव विहार कालोनी की भी सहभागिता हो । बैठक में जिला अधिकारी तथा कुम्भ मेला अधिकारी से ज्वालापुर गंग नहर के तट पर लाल पुल के बायीं तरफ शिव विहार स्थित श्री बालाजी मंदिर से आगे श्री बालाजी घाट के नाम से एक घाट का निर्माण कराने की मांग की गयी जिससे मेले में आने वाले श्रृद्धालुओं तथा स्थानीय कालोनी वासियों को गंगा स्नान करने की सुविधा मिल सके ।
बैठक में पिछले एक वर्ष से सड़क टूटी फूटी गडढे़ युक्त कालोनी के मुख्य मार्ग की सड़क का पुनर्निर्माण तथा सड़क का विस्तारीकरण विधायक श्री मदन कौशिक से शीघ्र कराने की मांग की गयी । बैठक में नगर निगम के आयुक्त से कालोनी में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़ने की भी मांग की गयी । क्योंकि आदमियों को इन आवारा कुत्तों के काटने का भय व्याप्त है तथा इनके मल मूत्र से कालोनी में गंदगी फैली रही है। बैठक में सतीश चौहान, अविनेश कौशिक, कविता गुप्ता, छोटे लाल शर्मा, डा एस पी चमोली, एडवोकेट कुशल पाल सिंह चौहान, सतपाल सिंह दीवान, दीपक चौहान, विनीत चौहान ने कालोनी में व्याप्त समस्याओं से अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!