
हरिद्वार जनपद के भगवानपुर क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कल 3 मार्च शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हाना पावर ग्रिड के पास दो ट्रकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, आगे चल रहे ट्रक को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पीछे वाले ट्रक के चालक जुनैद पुत्र जावेद, निवासी सुजडू थाना खालापार, मुजफ्फरनगर की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं दूसरे ट्रक में सवार नोमान और सहीम (निवासी बागपत, उत्तर प्रदेश) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से उपजिला चिकित्सालय रुड़की भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल रुड़की में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया है। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।