उत्तराखंड के नैनीताल जिले के गोठिया क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मल्ला गोठिया के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही तल्लीताल और जोलीकोट पुलिस के साथ एसडीआरएफ और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों ने भी राहत एवं बचाव कार्य में सक्रिय सहयोग किया। रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों और मृतकों को खाई से बाहर निकाला गया।
बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग उन्नाव के निवासी थे और दर्शन के लिए जागेश्वर धाम जा रहे थे। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *