हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में बिजली चोरी पकड़ने गयी ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम के साथ ग्रामीणों ने हाथापाई कर दी जिसके बाद खूब हंगामा हुआ। जानकारी के मुताबिक पथरी क्षेत्र के बहादरपुर जट गांव में बुधवार सुबह ऊर्जा निगम की एक विजिलेंस टीम छापेमारी करने गयी थी।दो – तीन घरो में छापेमारी के बाद ग्रामीणों ने विजिलेंस टीम को घेर लिया तथा हाथापाई करने लगे।
पुलिसकर्मियो ने बहुत मुश्किल से बीच – बचाब करवाते हुए माहौल को शांत किया। फ़िलहाल विजिलेंस टीम आरोपियों के खिलाफ तहरीर देने की तैयारी में है। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया अभी तो पुलिस ने हस्तझेप कर स्थिति संभाल ली है व हंगामा भी सहनत करवा दिया परन्तु जल्द ही पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करेगी।