12.40 बजे से 1.55 बजे तक बैरागी कैंप में करेगें जनसभा को संबोधित
गोडविन होटल में 3.40 बजे से 4.40 बजे तक एक बैठक में करेगें प्रतिभाग

हरिद्वार जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का जनपद हरिद्वार में 7 मार्च को एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित हुआ है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय गृहमंत्री 7 मार्च को 12.15 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून से प्रस्थान करेंगे और 12.30 बजे हेलीपैड गुरुकुल कांगड़ी, हरिद्वार में पहुंचेंगे। 12.40 बजे हेलीपैड गुरुकुल कांगड़ी, हरिद्वार से बैरागी कैंप, हरिद्वार पहुंचेंगे।
कार्यक्रम के मुताबिक केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12.40 बजे से 1.55 बजे तक बैरागी कैंप, हरिद्वार में जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसके पश्चात 2:00 बजे से 2.30 बजे तक आरक्षित तथा 2.30 बजे से 3.00 बजे तक बैरागी कैंप, हरिद्वार में नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन व अवलोकन करेंगे। तत्पश्चात 3 बजे से 3.30 बजे तक बैरागी कैंप, हरिद्वार में उत्तराखंड सरकार की विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन व अवलोकन करेंगे।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3.30 बजे बैरागी कैंप, हरिद्वार से प्रस्थान कर 3.40 बजे गोडविन होटल, हरिद्वार पहुंचेंगे। जहां पर करीब एक घंटा यानि 3.40 बजे से 4.40 बजे तक गोडविन होटल, हरिद्वार में बैठक में प्रतिभाग करेंगे और उसके बाद 4.45 बजे गोडविन होटल, हरिद्वार से जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!