उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में एक के बाद एक फर्जी अभ्यर्थी पकडे जाने से परीक्षा की शुचिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अभी 5 दिन पहले राज्य के इंटर कॉलेज सलेमपुर केंद्र पर 8 फर्जी अभ्यर्थी के धरे जाने को लोग भूल भी नहीं पाए थे कि अब बहादराबाद ब्लॉक के ही राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोलापुर केंद्र पर दो फर्जी अभ्यर्थी पकड़ में आए है।
आनान – फानन विभागीय टीम ने उत्तर पुस्तिका जब्त कर गोपनीय अनुभाग में भेज दी है। वहीं केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर कलियर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पकड़ी गई दोनों युवतियां उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र से रहने वाली बताई जा रही है।
शनिवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोलापुर परीक्षा केंद्र पर गृह विज्ञान की परीक्षा थी , सुबह 10:00 बजे से परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा के दौरान कक्षा संख्या 4 में एक मूल परीक्षार्थी (निवासी कैराना शामली) की जगह सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र की एक युवती डमी परीक्षार्थी बनकर परीक्षा दे रही थी , अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि कक्षा संख्या 5 में तैनात निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने एक अन्य संदिग्ध परीक्षार्थी को दबोच लिया। यह युवती भी मूल परीक्षार्थी (निवासी झाड़वन, गंगोह ) के स्थान पर फर्जी तरीके से बैठकर परीक्षा दे रही थी।
दोनों का प्रवेश पत्र फर्जी था। इस पर उत्तर पुस्तिका को सील कर दिया गया। साथ ही प्रधानाचार्य ने तत्काल पुलिस को सूचना दी , जिन दो परीक्षार्थियों की जगह फर्जी अभ्यथी परीक्षा दे रही थी ,वह वर्णिका लालयान इंटर कॉलेज हद्दीपुर हरिद्वार में पंजीकृत है। विभाग के अधिकारियों ने मौके पर मुआयना किया। साथ ही केंद्र व्यवस्थापक को आगामी परीक्षा में शक्ति बढ़ाने के निर्देश दिए। इधर केंद्र व्यवस्थापक चंद्रभान ने संबंधित थाने को तहरीर दी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed