हरिद्वार: बोलेरो वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार कर्मचारी के मौत हो गए। कर्मचारी पंतजलि में नौकरी करता था। रात के समय वह बाइक से अपने वर्तमान गांव बहादराबाद जा रहा था। पुलिस ने शव अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपित बोलेरो चालक की तलाश कर रही है।

झबरेड़ा क्षेत्र के शेखपुर खेलमऊ निवासी सचिन 35 वर्षीय पंतजलि में नौकरी करता था। जैसे ही वह हरिद्वार से हाईवे पर नगला इमरती बाईपास के पास पहुंचा, तो सड़क पर तेज रफ़्तार बोलेरो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसा होते ही, आसपास लोगो की भीड़ जमा होने लगी और मौका देखकर बोलेरो चालक फरार हो गया वही पुलिस को सूचित किया गया तथा सचिन की गंभीर हालत को देखकर उन्हें रूड़की के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया , जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया की मामले की तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी। आरोपित बोलेरो चालक को चिन्हित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *