उत्तराखंड श्रीनगर क्षेत्र में अलकनन्दा नदी में दो बोटों की टक्कर वाले भयानक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से एक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के पास अलकनंदा नदी में दो बोटों की आपस में ही टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि एक बोट दूसरी के ऊपर चढ़ गई। जिससे हुए ये कि एक व्यक्ति छिटककर सीधे उफनती नदी में जा गिरा।
सोशल मीडिया पर इस बोट एक्सीडेंट का वीडियो तेजी वायरल हो रहा है। वीडियो मां धारी देवी के पास अलकनंदा नदी का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो बोट आगे पीछे चल रही हैं। इसी बीच ऑपरेटर स्टंट दिखाने की कोशिश करता है और बोट को मोड़ता है। हालांकि उसका ये स्टंट उसी पर भारी पड़ जाता है। जिससे बोट एक दूसरे के ऊपर चढ़ जाती है। फिर क्या था जान बचाने के लिए ऑपरेटर एक दम से नदी में कूद जाता है। गनीमत है कि उस दौरान बोट पर कोई पैसेंजर नहीं थे। वरना ये एक बड़ा हादसा हो सकता था।
इस वीडियो को @iNikhilsaini नाम की आईडी से शेयर किया गया है। जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा है, “भारत में एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए सही नियमों, ट्रेंड लोगों और भरोसेमंद सामान की बहुत जरूरत होती है। इस बार माता धारी देवी के पास अलकनंदा नदी पर बोट में सिर्फ ऑपरेटर थे और कोई यात्री नहीं था, नहीं तो यह एक गंभीर हादसा हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *