उत्तराखंड : हरिद्वार के थाना झबरेडा क्षेत्र में आज शुक्रवार 13 मार्च को खनन पर हिलाहवाली करने और पूरे मामले में पुलिसकार्मियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस कप्तान नवनीत सिंह भुल्लर ने पूरी इक़बालपुर चौकी को सस्पेंड कर दिया है।
थाना झबरेडा क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना प्राप्त होने पर तथा खनन माफियो के साथ इक़बालपुर चौकी पुलिस लिप्त होने का मामला जैसे ही एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के संज्ञान में आया तो उन्होंने तत्काल प्रभाव से मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए तुरंत सख्त कार्यवाही की और चौकी प्रभारी इकबालपुर नवीन चौहान, 2 हेड कोंस्टेबल और 2 सिपाहियों की भूमिका संदिग्ध पाये जाने के आरोप में चौकी प्रभारी सहित 6 लोगो को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया। तथा जांच पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को सौंपी दी गई है।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने इस पूरी घटना की जानकारी मीडिया के साथ साँझा की। तथा पुलिस विभाग को स्पष्ट सन्देश देते हुए कहा की – खाकी की छवि को धूमिल करने वालो को किसी भी कीमत पर बर्दाशस्त नहीं किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *